[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नागौर सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 47 पार्षदों की सहमति:जिला कलेक्टर के चेंबर में पहुंचे 44 पार्षदों ने दिया ज्ञापन, कलेक्टर बोले- नियमानुसार लेंगे फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

नागौर सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 47 पार्षदों की सहमति:जिला कलेक्टर के चेंबर में पहुंचे 44 पार्षदों ने दिया ज्ञापन, कलेक्टर बोले- नियमानुसार लेंगे फैसला

नागौर सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 47 पार्षदों की सहमति:जिला कलेक्टर के चेंबर में पहुंचे 44 पार्षदों ने दिया ज्ञापन, कलेक्टर बोले- नियमानुसार लेंगे फैसला

नागौर : नागौर नगरपरिषद के वर्तमान सभापति मीतू बोथरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के पार्षद एकजुट होकर आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

इससे पहले असंतुष्ट पार्षदों ने पिछले दो दिनों तक लगातार बैठक कर इस अविश्वास प्रस्ताव के लिए रणनीति बनाकर आज करीब 47 पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त शपथपत्र इस अविश्वास प्रस्ताव के लिए जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के समक्ष पेश किए। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि नियमों के अनुरूप जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

ये रखी मांगे

  • वर्तमान सभापति पर नियम विरुद्ध पट्टों के वितरण
  • शहर में साफ-सफाई व्यवस्था का उचित संचालन नहीं होना
  • सभापति कक्ष पर लम्बे समय से ताला लगाकर रखना
  • पार्षदों के बताए विकास कार्यों पर संज्ञान नही लेना
  • शहर के विकास कार्यों को रोककर रखने के साथ ही नगरपरिषद में भ्रष्टाचार चरम पर होना
  • जल्द से जल्द अविश्वास की प्रक्रिया को पूरा करने मांग

इस मौके पर वाइस चेयरमैन सदाकत सुलेमानी, कांग्रेस पार्षद – गोविंद कड़वा, भाजपा पार्षद ओम प्रकाश सांखला और धमेंद्र पंवार मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin