[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व हाइपरटेंशन जन जागरूकता माह के तहत स्वास्थ्य विभाग ने निकाली साईकिल रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व हाइपरटेंशन जन जागरूकता माह के तहत स्वास्थ्य विभाग ने निकाली साईकिल रैली

विश्व हाइपरटेंशन जन जागरूकता माह के तहत स्वास्थ्य विभाग ने निकाली साईकिल रैली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ़ चंदेल

झुंझुनूं : चिकित्सा विभाग की ओर से 17 मई से 16 जून तक आयोजित किए जा रहे विश्व हाइपर टैंशन जागरूकता माह के तहत सोमवार को जन चेतना के लिए एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को स्वर्ण जयंती स्टेडियम से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली में डॉ लालचंद ढाका, डॉ आर आर चौधरी, डॉ कमल मीणा सहित अनेक चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ, स्टूडेंट्स और आम जन ने भागीदारी की। रैली को सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा, एवं झुंझुनूं एसडीएम हवाई सिंह यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि हाइपर टैंशन जागरूकता के लिए एक माह में विभिन्न जन जागरूकता की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है साथ ही उपचार के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्क्रीनिंग की जा रही है।

एसडीएम हवाई सिंह यादव और पीएमओ डॉ जितेंद्र भांबू ने भी रेली को संबोधित किया। रेली में तीन स्टूडेंट्स को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर डीपीओ डॉ विक्रम सिंह, डॉ ऋतु शेखावत, सियाराम पूनिया, डॉ महेश कड़वासरा, संजीव महला, डीएएम शीशपाल सैनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

10 जून को होगा मैराथन का आयोजन

हाइपर टैंशन जागरूकता माह के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से मंगलवार को एक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि मंगलवार प्रातः 7 बजे जिला कलेक्टर परिसर से मैराथन को जिला कलक्टर श्री रामावतार मीणा हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसमें स्वास्थ्य सेवा से जुड़े संगठनों के साथ साथ आमजन भागीदारी करेंगे। मैराथन में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने वाले पार्टिसिपेंट को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet