गोशालाओं को बिजली व पानी के घरेलू कनेक्शन देने के निर्देश
गोशालाओं को बिजली व पानी के घरेलू कनेक्शन देने के निर्देश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : जिले की गोशालाओं को अब बिजली एवं पानी के लिए वाणिज्यिक दरों से राहत मिल सकेगी । शनिवार को श्री गोपाल गोशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोशाला समिति द्वारा की गई मांग पर जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
कार्यक्रम में समिति ने आग्रह किया था कि गोशालाओं को वाणिज्यिक कनेक्शन की बजाय घरेलू कनेक्शन दिया जाए, क्योंकि वे लाभ कमाने वाला व्यापारिक केन्द्र नहीं, बल्कि सेवा एवं जनकल्याण के केन्द्र हैं। इस पर सहमति जताते हुए कलेक्टर मीणा ने विद्युत एवं जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंताओं को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोशालाएं समाज सेवा के उद्देश्य से संचालित होती हैं और उन्हें व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए। इस निर्णय से गोशालाओं को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है साथ ही संचालन में सहूलियत बढ़ेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043612


