नरहड़ में सुबह सवा 7 बजे होगी ईद-उल-अजहा की नमाज:दरगाह में कमेटी ने किए विशेष इंतजाम, देश भर से आते हैं जायरीन
नरहड़ में सुबह सवा 7 बजे होगी ईद-उल-अजहा की नमाज:दरगाह में कमेटी ने किए विशेष इंतजाम, देश भर से आते हैं जायरीन

नरहड़ : नरहड़ स्थित हजरत हाजिब शकरबार शाह दरगाह में शनिवार को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। ईदगाह में सुबह 7:15 बजे नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद देंगे। दरगाह खादिम शाहिद पठान ने बताया कि ईद-उल-अजहा जिलहिज्जा महीने के 10वें दिन मनाई जाती है। ये त्योहार पैगम्बर इब्राहिम के अल्लाह पर विश्वास की याद में मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह स्नान कर नए वस्त्र पहनते हैं। नमाज के बाद कुर्बानी दी जाती है।
नरहड़ की हाजिब शकरबार शाह दरगाह, अजमेर शरीफ के बाद राजस्थान की दूसरी सबसे बड़ी दरगाह है। यहां देश भर से बड़ी संख्या में जायरीन आते हैं। त्योहार की तैयारियों के लिए दरगाह इंतजामिया कमेटी ने विशेष इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग सीकर और झुंझुनूं की बकरा मंडियों से बकरे खरीदने गए। मिठाइयों और कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। त्योहार को देखते हुए प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है।