चिड़ावा में जल संरक्षण अभियान की शुरूआत:श्योपुरा जोहड़ में श्रमदान और पौधरोपण, 2 साल तक चलेगी पर्यावरण गतिविधियां
चिड़ावा में जल संरक्षण अभियान की शुरूआत:श्योपुरा जोहड़ में श्रमदान और पौधरोपण, 2 साल तक चलेगी पर्यावरण गतिविधियां
चिड़ावा : चिड़ावा में विश्व पर्यावरण दिवस पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान ओजटू-पिलानी रोड स्थित श्योपुरा जोहड़ से शुरू किया गया। इस अभियान के तहत जून 2025 तक नगर क्षेत्र में पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां होंगी। कार्यक्रम का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार मील और उपखंड अधिकारी नरेश सोनी ने किया। इसमें नगरपालिका कर्मचारी, पार्षद और समाजसेवी शामिल हुए। पार्षद शशिकांत कुमावत, रजनीकांत मान, देवेंद्र सैनी, अंकित भगेरिया और गंगाधर सैनी ने भाग लिया। पार्षद प्रतिनिधि सुरेश भूकर और समाजसेवी शिशराम सैनी ‘बिल्लू’ ने जल संरक्षण के महत्व पर विचार रखे।
श्योपुरा जोहड़ परिसर में छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। सभी ने इन पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। क्षेत्र की सफाई के लिए सामूहिक श्रमदान किया गया। इसमें अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में जल स्रोतों की रक्षा, वृक्षारोपण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2129234


