[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईद की तैयारियों को लेकर सीएलजी बैठक:बणी मोहल्ले में गश्त बढ़ाने और ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईद की तैयारियों को लेकर सीएलजी बैठक:बणी मोहल्ले में गश्त बढ़ाने और ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग

ईद की तैयारियों को लेकर सीएलजी बैठक:बणी मोहल्ले में गश्त बढ़ाने और ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद के त्योहार की तैयारियों पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने ईद पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। सीएलजी सदस्यों ने बताया कि ईद की मुख्य नमाज ईदगाह मस्जिद में होगी। साथ ही अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाएगी।

अमित अली कच्छावा ने बणी मोहल्ले में पुलिस गश्त की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। संजय खान ने झुंझुनूं स्टेट हाइवे पर एसडीओ कार्यालय से जमात तक सड़क के दोनों तरफ अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या बताई।

पार्षद राजेंद्र मारवाल ने पुलिस थाने के सामने से गुजरने वाले ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने नाबालिग बच्चों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने पर रोक लगाने की भी मांग की। बैठक में हिमांशु खैराड़ी, हरिसिंह मीणा, विमल बंसल, कमल जीनगर, पार्षद माहिर खान, शिवम मुगल, मुबारिक कच्छावा और फारुक मुगल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77