[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टंटबाजी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:कैम्पर से खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

स्टंटबाजी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:कैम्पर से खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पकड़ा

स्टंटबाजी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:कैम्पर से खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पकड़ा

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार उर्फ रंगरसिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कैम्पर गाड़ी से खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

आरोपी राकेश (28) कसेरू गांव का रहने वाला है। वह मुकुंदगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वीडियो में वह सड़क पर तेज रफ्तार में कैम्पर चला रहा था। इससे लोगों में डर का माहौल बन गया था।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वृत्ताधिकारी नवलगढ़ राजवीर सिंह के मार्गदर्शन और थानाधिकारी सरदारमल यादव के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी पहचान की।

पुलिस ने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर अशांति फैलाने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77