[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर सांसी समाज ने किया प्रदर्शन:श्मशान भूमि पर कब्जे का लगाया आरोप; प्रशासन से अतिक्रमण रोकने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर सांसी समाज ने किया प्रदर्शन:श्मशान भूमि पर कब्जे का लगाया आरोप; प्रशासन से अतिक्रमण रोकने की अपील

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर सांसी समाज ने किया प्रदर्शन:श्मशान भूमि पर कब्जे का लगाया आरोप; प्रशासन से अतिक्रमण रोकने की अपील

झुंझुनूं : झुंझुनूं में उदयपुरवाटी क्षेत्र के ग्राम नांगल की सरहद में स्थित श्मशान भूमि पर कथित रूप से जबरन दीवार निर्माण और कब्जे के प्रयासों के विरोध में सांसी समाज के लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ग्राम नांगल की सीमा में स्थित गैरमुमकिन श्मशान भूमि पर, जहां वर्षों से सांसी समाज सहित अन्य समाज के लोग अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं, उस पर जाति विशेष के लोगों द्वारा जबरन जेसीबी मशीन चलाकर भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह भूमि सांसी समाज की पारंपरिक श्मशान भूमि है, और इसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न केवल परंपरा के विरुद्ध है, बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी खतरा है।

ज्ञापन में मुख्य रूप से योगेन्द्र सैनी और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सांसी समाज का कहना है कि योगेन्द्र सैनी और उसके साथियों ने श्मशान भूमि पर कब्जा करने की नीयत से वहां जेसीबी मशीन से गड्ढा कर दिया और चारों ओर पक्की दीवार खड़ी कर गेट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

जब सांसी समाज के लोगों ने इसका विरोध किया, तो कथित तौर पर उन्हें जातिगत अपमानजनक शब्द कहे गए और धमकियां दी गईं कि वे इस श्मशान भूमि का उपयोग न करें।

सांसी समाज की मुख्य मांगें

  • श्मशान भूमि पर चल रहा अवैध निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
  • श्मशान भूमि को समतल कर पुनः सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए।
  • जातीय आधार पर भेदभाव व धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77