[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहर में मोटरसाइकिल चोरों का आतंक:इंदिरा नगर से स्प्लेंडर पल्स चोरी, आमजन में दहशत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहर में मोटरसाइकिल चोरों का आतंक:इंदिरा नगर से स्प्लेंडर पल्स चोरी, आमजन में दहशत

शहर में मोटरसाइकिल चोरों का आतंक:इंदिरा नगर से स्प्लेंडर पल्स चोरी, आमजन में दहशत

झुंझुनूं : शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल है। चोरों के बढ़ते हौसलों का ताजा शिकार किसान कॉलोनी निवासी नितेश कुमार हुए हैं, जिनकी स्प्लेंडर पल्स मोटरसाइकिल इंदिरा नगर क्षेत्र से चोरी हो गई। यह घटना शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है और स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही है।

पीड़ित नितेश कुमार ने बताया कि वे किसी निजी काम से इंदिरा नगर गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की और कुछ समय के लिए एक परिचित से मिलने चले गए। जब वे वापस लौटे तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाशने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी है। नितेश ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर पल्स थी। कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज की।

कोतवाली थानाधिकारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे चोर का कोई सुराग मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77