[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी

कृषि वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव जाकर दे रही तकनीकी प्रशिक्षण

सरदारशहर : सरदारशहर के कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग की संयुक्त पहल से विकसित कृषि अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वैज्ञानिकों की टीम ने नैनासर, उड़सर लोडेरा, जयसिंहसर, नैयासर चाडसर सहित कई गांवों का दौरा किया। केंद्र के वैज्ञानिक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में टीम किसानों को फसल उत्पादन और जल प्रबंधन की जानकारी दी। वैज्ञानिक हरीश कुमार ने खरीफ फसलों में आने वाली समस्याओं का समाधान बताया। मूंगफली में सफेद मक्खी, बाजरे में मिलीबग और सब्जियों में रोग नियंत्रण के लिए जैविक और रासायनिक उपायों की जानकारी दी गई।

काना राम ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, हरी खाद और प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। कृषि विभाग के डॉ. रामवतार शर्मा ने ड्रिप सिंचाई और पीएम कुसुम योजना की जानकारी दी। वैज्ञानिक श्याम बिहारी ने पशु स्वास्थ्य और टीकाकरण पर मार्गदर्शन किया।

डॉ. रमण जोधा ने महिलाओं को पोषण वाटिका और जैव संवर्धित किस्मों की जानकारी दी। अजय कुमावत ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करना है। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीधी जानकारी और परामर्श से उन्हें नई तकनीक अपनाने में मदद मिल रही है।

Related Articles