[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के एक महीने से पेयजल संकट:ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को दूर से लाना पड़ रहा पानी, जेईएन ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के एक महीने से पेयजल संकट:ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को दूर से लाना पड़ रहा पानी, जेईएन ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

चिड़ावा के एक महीने से पेयजल संकट:ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को दूर से लाना पड़ रहा पानी, जेईएन ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड नंबर एक में पिछले एक महीने से पेयजल आपूर्ति बंद है। ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को या तो दूर से पानी लाना पड़ रहा है या फिर महंगे टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जिससे परेशान होकर आज वार्ड के कई निवासी जलदाय विभाग पहुंचे। विनोद जांगिड़, जगदीश जांगिड़, सोनू नायक, सचिन जांगिड़, इंद्राज जांगिड़, वसीर खान, इकबाल और उम्मेद ने अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पूरे वार्ड और आसपास के क्षेत्र में जल आपूर्ति पूरी तरह रुकी हुई है।

लोगों ने अधिकारियों से मुलाकात की।
लोगों ने अधिकारियों से मुलाकात की।

जलदाय विभाग के जूनियर इंजीनियर अनिल फोगाट ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अन्य कार्यों से निपटते ही ट्यूबवेल की जांच कर उसे ठीक करवा दिया जाएगा। इन दिनों विभाग में रोजाना विभिन्न समस्याओं को लेकर लोग पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet