[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा:देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा लहराते हुए जश्न मनाया, बोले- मोदी सरकार ने पाकिस्तान की कमर तोड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा:देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा लहराते हुए जश्न मनाया, बोले- मोदी सरकार ने पाकिस्तान की कमर तोड़ी

सुजानगढ़ में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा:देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा लहराते हुए जश्न मनाया, बोले- मोदी सरकार ने पाकिस्तान की कमर तोड़ी

सुजानगढ़ : भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहर के वेंकटेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड होते हुए गांधी चौक तक पहुंची। गांधी चौक पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष और देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा लहराते हुए जश्न मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कहा कि “मोदी सरकार ने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी कमर तोड़ दी है।”

बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने बहू-बेटियों की इज्जत की रक्षा की सौगंध ली है और वह उसे हर हाल में निभाएंगे।” भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया ने यात्रा में भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

तिरंगा यात्रा में प्रधान मनभरी देवी, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच, धर्मवीर पुजारी, अरुण तिवाड़ी, बुद्धिप्रकाश सोनी, वैद्य भंवरलाल शर्मा, पवन माहेश्वरी, पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा, विजय चौहान, रिछपाल बिजारणिया, दीनदयाल पारीक, गौरव इंदौरिया, नरेंद्र गुर्जर, गंगाधर लाखन, मनीष दाधीच, शर्मिला सोनी, चंद्रप्रभा सोनी, सुमित्रा सेन, अमित मौसूण, मनोज पारीक, बसंत दाधीच, रेवंतमल पंवार, नवरत्न पुरोहित, प्रकाश सोनी, सांवरमल जालान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles