[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में रेसापी की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन:लालचंद आलड़िया अध्यक्ष, जगदीश खेड़ीवाल मंत्री और कुलदीप राव कोषाध्यक्ष बने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में रेसापी की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन:लालचंद आलड़िया अध्यक्ष, जगदीश खेड़ीवाल मंत्री और कुलदीप राव कोषाध्यक्ष बने

चूरू में रेसापी की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन:लालचंद आलड़िया अध्यक्ष, जगदीश खेड़ीवाल मंत्री और कुलदीप राव कोषाध्यक्ष बने

चूरू : चूरू के पीएमश्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक स्कूल में राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसापी) की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में यह चुनाव सम्पन्न हुआ। प्रांतीय संगठन मंत्री महेश सोनी और प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी शिक्षकों से संगठन, शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थियों के हित में एकजुट होने का आह्वान किया। निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण सैनी की देखरेख में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन हुआ। लालचंद आलड़िया को ब्लॉक अध्यक्ष, जगदीश खेड़ीवाल को ब्लॉक मंत्री और कुलदीप राव को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर चूरू ब्लॉक से नव पदोन्नत प्राचार्यों का सम्मान किया गया। सीमा पूनियां, हंसा शर्मा, रेखा मीणा, मंजू शेखावत, कुंतेश सोनी समेत अन्य प्राचार्यों को प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट किए गए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामकुमार खीचड़ ने जिला इकाई की गतिविधियों की जानकारी दी। जिला मंत्री हरिप्रसाद टाक ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल जगदीश खेड़ीवाल ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77