[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिरोल निवासी वायुसेना के जवान प्रकाश जांगिड़ का निधन, अंतिम संस्कार आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बिरोल निवासी वायुसेना के जवान प्रकाश जांगिड़ का निधन, अंतिम संस्कार आज

बिरोल निवासी वायुसेना के जवान प्रकाश जांगिड़ का निधन, अंतिम संस्कार आज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : उपखंड के बिरोल गांव निवासी भारतीय वायु सेना के 7 विंग अंबाला एयरबेस पर तैनात जवान प्रकाश जांगिड़ का चंडीगढ़ अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया। प्रकाश जांगिड़ की पार्थिव देह रविवार सुबह करीब 9 उनके पैतृक गांव बिरोल पहुंचेगी जहां उनका विधिवत सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रकाश जांगिड़ की पार्थिव देह झाझड़ रोड़ पिलानिया मोड़ से बिरोल तक 4 किलोमीटर तिरंगा यात्रा के साथ पहुंचेगी। पिता प्रहलादराय जांगिड़ के छोटे पुत्र प्रकाश जांगिड़ ने 16 वर्ष पूर्व वायुसेना की टेक्निकल ट्रेड में सेवा शुरू की थी। अंबाला में ड्यूटी के दौरान ही प्रकाश जांगिड़ बीमार हो गए। उन्हें शुरू में अंबाला एयर फोर्स हॉस्पिटल में व गंभीर होने पर चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां करीब एक महीने तक चले ईलाज के दौरान निधन हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77