[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूपीएससी क्लियर करने वाली हर्षिता का स्वागत:अग्रसेन भवन में किया सम्मानित, कहा- महिलाओं और पीड़ितों की मदद को रहूंगी तत्पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

यूपीएससी क्लियर करने वाली हर्षिता का स्वागत:अग्रसेन भवन में किया सम्मानित, कहा- महिलाओं और पीड़ितों की मदद को रहूंगी तत्पर

यूपीएससी क्लियर करने वाली हर्षिता का स्वागत:अग्रसेन भवन में किया सम्मानित, कहा- महिलाओं और पीड़ितों की मदद को रहूंगी तत्पर

राजगढ़ : राजगढ़ के भादरमल द्रौपदी देवी गोयल परिवार की बेटी हर्षिता गोयल को यूपीएससी परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर शनिवार को अग्रसेन भवन में सम्मानित किया गया। हर्षिता ने कहा कि वह अपनी जन्मभूमि से जुड़ी रहेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दादाजी न्यायाधिपति अनूप गोयल, स्वर्गीय मां माया देवी और पिता महेंद्र कुमार को दिया। उन्होंने बताया कि माँ की मृत्यु के बाद पिता ने उन्हें संघर्ष के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इनमें राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति दंपति महेंद्र गोयल और शुभा मेहता, चूरू के सांसद राहुल कस्वां, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ शामिल थे। सांसद कस्वां ने कहा कि बैरासरिया गोयल परिवार का क्षेत्र में विशेष गौरव है। हर्षिता ने इस गौरव को और बढ़ाया है। न्यायाधिपति शुभा मेहता ने हर्षिता की उपलब्धि को महिला वर्ग के लिए गर्व का विषय बताया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, वकील और परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। इनमें हर्षिता के दादा भादर राम, दादी द्रौपदी देवी और अन्य परिजन शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन नसीम कुरैशी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77