[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी फाउंडेशन के पदाधिकारी पहुंचे मेहरादासी गांव, शहीद सुरेंद्र मोगा को अर्पित किए अपने श्रद्धासुमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शेखावाटी फाउंडेशन के पदाधिकारी पहुंचे मेहरादासी गांव, शहीद सुरेंद्र मोगा को अर्पित किए अपने श्रद्धासुमन

शेखावाटी फाउंडेशन के पदाधिकारी पहुंचे मेहरादासी गांव, शहीद सुरेंद्र मोगा को अर्पित किए अपने श्रद्धासुमन

झुंझुनूं : राष्ट्रीय स्तर पर गठित शेखावाटी फाउंडेशन के पदाधिकारी झुंझुनूं जिले के मेहरादासी गांव पहुंचे। उन्होंने आपरेशन सिंदूर में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और साथ ही शहीद वीरांगना को एक लाख रूपए का चैक दिया। यही नहीं उन्होंने शहीद की बहादुर बेटी वृतिका और बेटे दक्ष के हौंसले को भी सेल्यूट किया। इस मौके पर फाउंडेशन के संरक्षक और आरसीए के पूर्व सेक्रेट्री सुभाष जोशी ने कहा कि शेखावाटी फाउंडेशन अपना कर्तव्य निभा रहा है। फाउंडेशन हर शहीद परिवार और सैनिक परिवार के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हम शेखावाटी के विकास के लिए काम करते है। तो यहां के वीर सैनिकों का सम्मान करना और उनके परिवार के साथ हर समय खड़ा होना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीद सुरेंद्र कुमार मोगा ने वीरगति प्राप्त की है। जो शेखावाटी के हजारों-लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद गोयल, महामंत्री गजानंद शर्मा तथा कोषाध्यक्ष प्रकाश द्वारा प्रेषित एक लाख रूपए का चैक और श्रद्धांजलि पत्र दिया गया है। इस मौके पर फाउंडेशन के संरक्षक सुभाष जोशी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पशुपति कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष गिरधारी शर्मा, संयोजक हरि शर्मा और सदस्य झुंझुनूं एकेडमी के चेयरमैन दिलीप मोदी सहित कुरड़ाराम, संजय पारीक, अशोक पारीक एवं बाबू भाई आदि शामिल थे। इस मौके पर ग्रामवासियों ने शेखावाटी फाउण्डेशन के प्रतिनिधि मण्डल का आभार जताते हुए शहीद सुरेन्द्र कुमार मोगा अमर रहे के नारे लगाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77