सीकर में इलेक्ट्रिक वाहन डीलरशिप के नाम पर धोखाधड़ी:एक लाख की सिक्योरिटी ली, न डीलरशिप दी न पूरी रकम लौटाई, FIR दर्ज
सीकर में इलेक्ट्रिक वाहन डीलरशिप के नाम पर धोखाधड़ी:एक लाख की सिक्योरिटी ली, न डीलरशिप दी न पूरी रकम लौटाई, FIR दर्ज
सीकर : सीकर के खंडेला पुलिस ने इलेक्ट्रिक वाहन डीलरशिप के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। राजन मोटर्स एण्ड इलेक्ट्रिकल्स के संचालक राजन बड़सरा ने जयपुर के एक व्यवसायी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एसीजेएम कोर्ट में दी गई शिकायत के अनुसार, जयपुर के बगरू स्थित ALTUX INNOVATION PVT LTD के प्रोप्राइटर महेंद्र सिंह यादव ने 16 अगस्त 2022 को बड़सरा के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की डीलरशिप का कॉन्ट्रैक्ट किया था। बड़सरा ने सिक्योरिटी के रूप में पंजाब नेशनल बैंक, कांवट शाखा का 1 लाख रुपए का चेक दिया।
आधी रकम लौटाई, आधी बाकी
यादव ने 25 नवंबर 2024 को एक पत्र में 1 लाख रुपए प्राप्त करने की बात स्वीकारी और 5 जनवरी 2025 को 55 हजार रुपए का चेक लौटाया। शेष 45 हजार रुपए अभी तक नहीं लौटाए गए। 9 अप्रैल 2025 को भेजे गए रजिस्टर्ड नोटिस का भी कोई जवाब नहीं मिला। कोर्ट के आदेश पर खंडेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हेड कांस्टेबल महावीर प्रसाद मामले की जांच कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042601


