सादुलपुर में निर्माणाधीन मकान से गिरा मजदूर:मदद के अभाव में मौके पर दम तोड़ा, सुबह दिखा शव
सादुलपुर में निर्माणाधीन मकान से गिरा मजदूर:मदद के अभाव में मौके पर दम तोड़ा, सुबह दिखा शव
सादुलपुर : सादुलपुर के मोहता चौक के पास एक निर्माणाधीन आवासीय भवन में 3 मई की सुबह एक मजदूर का शव मिला। मृतक की पहचान बिहार निवासी रमेश के रूप में हुई। वह हिसार के एक ठेकेदार के अधीन काम करता था। रमेश के शरीर पर गिरने से हुई चोटों के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि रात के दौरान वह छत से नीचे गिर गया। मोहल्ले के लोगों ने सुबह उसे बेहोश अवस्था में देखा। जब उसे संभाला गया तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मकान निर्माता और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को राजकीय उप जिला स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में भेज दिया। हिसार से ठेकेदार के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045538

