[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

5 साल के मासूम पर कुत्तों का जानलेवा अटैक…आगरा में पैर पकड़कर घसीटा, 2 मिनट तक नोचते रहे, शरीर पर 12 जख्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

5 साल के मासूम पर कुत्तों का जानलेवा अटैक…आगरा में पैर पकड़कर घसीटा, 2 मिनट तक नोचते रहे, शरीर पर 12 जख्म

5 साल के मासूम पर कुत्तों का जानलेवा अटैक...आगरा में पैर पकड़कर घसीटा, 2 मिनट तक नोचते रहे, शरीर पर 12 जख्म

आगरा : आगरा में 5 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोचा। बच्चा अपने पिता के इंतजार में घर के सामने खड़ा था, तभी 5 आवारा कुत्ते वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। बच्चे ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने पैर पकड़कर उसे गिरा दिया। इसके बाद उसे घसीटा और करीब दो मिनट तक नोचते रहे।

बच्चे की चीख सुनकर एक लड़का ईंट लेकर दौड़ा। उसे देखकर कुत्ते बच्चे को छोड़कर भाग जाते हैं। इसी बीच घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के हाथ-पैर और पीठ पर 10 से 15 जगहों पर काटने और नोचने के निशान हैं। बच्चे की हालत स्थिर है, हालांकि वह हमले के बाद से दहशत में है। घटना 1 मई की है, लेकिन इसका वीडियो आज सामने आया है।

3 तस्वीरें देखिए….

बच्चा गली के किनारे खड़ा था, तभी पांच कुत्तों ने अटैक कर दिया।
बच्चा गली के किनारे खड़ा था, तभी पांच कुत्तों ने अटैक कर दिया।
कुत्तों ने पैर पकड़कर बच्चे को गिरा दिया।
कुत्तों ने पैर पकड़कर बच्चे को गिरा दिया।
बच्चे की चीख सुनकर एक लड़का पहुंचा। उसे देख कुत्ते बच्चे को छोड़कर भाग गए।
बच्चे की चीख सुनकर एक लड़का पहुंचा। उसे देख कुत्ते बच्चे को छोड़कर भाग गए।

अब जानिए पूरा मामला

ताजगंज थाना क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के पास मोहित यादव का मकान है। वह पत्नी कौशल्या और 5 साल के बेटे दक्ष यादव के साथ रहते हैं। वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। मोहित यादव ने बताया—एक मई की शाम साढ़े 6 बजे उनका बेटा दक्ष गली के नुक्कड़ पर खड़ा था।

उस समय मेरी ड्यूटी से आने का समय होता है। इसीलिए बेटा गली के किनारे खड़े होकर मेरे आने का इंतजार कर रहा था। तभी गली में 5 कुत्तों के झुंड ने दक्ष पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मेरे बेटे के पैर पकड़कर करीब दस फीट तक खींचा और नोचा। हम लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे रेबीज का इंजेक्शन लगाया और जख्मों पर पट्टियां बांधीं।

मोहित यादव कहते हैं कि मोहल्ले में कई सारे आवारा कुत्ते हैं, जिनकी वजह से लोग दहशत में रहते हैं। कई बार नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। गली में बच्चे खेलने तक से डरते हैं। हम लोग बच्चों को अकेले घर से निकलने नहीं देते हैं।

मां बोली- मैं दौड़कर पहुंची, देखा तो कुत्ते बेटे को नोच रहे थे

मां कौशल्या ने कहा कि बेटा बिना मेरी जानकारी के घर से बाहर निकल गया। जब तक मैं बाहर आई, तब तक कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर भागकर मैं पहुंची। देखा तो कुत्ते बच्चे को नोच रहे हैं। किसी तरह कुत्तों को भगाया गया। नहीं तो कुत्ते बच्चे की जान ले लेते।

वीडियो में क्या दिख रहा?

बच्चा गली के किनारे अकेला खड़ा है। तभी कुत्तों का झुंड उसे देखकर दौड़ता है, जिससे बच्चा घर की ओर भागता है। पहले दो कुत्ते आकर उसे पकड़ लेते हैं और नोचने लगते हैं। उनके पीछे तीन और कुत्ते आ जाते हैं।

कुत्ते बच्चे के पैर पकड़कर उसे घसीटते हुए करीब 10 फीट तक ले जाते हैं। बच्चा चिल्लाता है। उसकी चीख सुनकर एक लड़का ईंट लेकर दौड़ता हुआ पहुंचता है। उसके बाद और लोग भी शोर मचाते हुए आ जाते हैं। इसके बाद सभी कुत्ते भाग जाते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet