[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अभिभाषक संघ ने किया न्यायिक कार्यों से बहिष्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अभिभाषक संघ ने किया न्यायिक कार्यों से बहिष्कार

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अभिभाषक संघ ने किया न्यायिक कार्यों से बहिष्कार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में नवलगढ़ अभिभाषक संघ ने बुधवार को न्यायिक कार्यों से बहिष्कार किया। इस हृदयविदारक घटना को लेकर अभिभाषक संघ की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई, जिसमें मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में संघ के सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और इसे मानवता के विरुद्ध बताया। संघ द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार, 23 अप्रैल को नवलगढ़ स्थित समस्त न्यायालयों में अधिवक्ता स्वेच्छा से अनुपस्थित रहे तथा न्यायिक कार्यों से पूर्ण रूप से विरत रहे।

अभिभाषक संघ ने पीठासीन अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है और इस घटना के विरोध में एकजुट होकर राष्ट्र की भावनाओं के साथ खड़े होने की अपील की है। संघ ने कहा कि आतंक के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होना होगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22