[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वुडन हैंडीक्राफ्ट को मिलेगी नई पहचान, ‘एक जिला एक उत्पाद नीति 2024’ लागू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वुडन हैंडीक्राफ्ट को मिलेगी नई पहचान, ‘एक जिला एक उत्पाद नीति 2024’ लागू

वुडन हैंडीक्राफ्ट को मिलेगी नई पहचान, ‘एक जिला एक उत्पाद नीति 2024’ लागू

झुंझुनूं : राज्य सरकार द्वारा जिलों को उनके विशिष्ट उत्पादों के आधार पर विकसित करने के लिए ‘एक जिला एक उत्पाद नीति 2024’ अधिसूचित कर दी गई है। यह नीति 31 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगी। जिले में इस योजना के अंतर्गत वुडन हैंडीक्राफ्ट को चयनित किया गया है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र झुंझुनू के महाप्रबन्धक नानुराम गहनोलिया ने बताया कि इस नीति के अंतर्गत वुडन हैंडीक्राफ्ट से जुड़े सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को कई वित्तीय और तकनीकी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि नवीन सूक्ष्म उद्यमों को 25 प्रतिशत (अधिकतम 15 लाख रुपये) और लघु उद्यमों को 15 प्रतिशत (अधिकतम 20 लाख रुपये) तक अनुदान मिलेगा। इसके अतिरिक्त, नई तकनीक और सॉफ्टवेयर की खरीद पर 50 प्रतिशत (अधिकतम 5 लाख रुपये) तक की सहायता दी जाएगी।

गुणवत्ता प्रमाणन और बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) के लिए 75 प्रतिशत (अधिकतम 3 लाख रुपये) तक की पुनर्भरण सहायता भी योजना में शामिल है। इसके अलावा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में स्टॉल रेंट और यात्रा खर्च के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये, तथा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फीस का 75 प्रतिशत (अधिकतम 1 लाख रुपये प्रति वर्ष, 2 वर्षों तक) सहायता दी जाएगी।

उद्यमियों को अपने उत्पादों की कैटलॉगिंग और ई-कॉमर्स वेबसाइट निर्माण के लिए कुल व्यय का 60 प्रतिशत (अधिकतम 75,000 रुपये) की एकमुश्त सहायता भी प्रदान की जाएगी।

महाप्रबन्धक गहनोलिया ने उद्यमियों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इच्छुक उद्यमी जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र झुंझुनू से संपर्क कर विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin