फिल्म बावळती को अनुदान दिलवाने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा
फिल्म बावळती को अनुदान दिलवाने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर चन्द्र फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी राजस्थानी फिल्म बावळती को अनुदान दिलवाने के लिए आज सुजानगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा गया है। फिल्म के निर्माता निर्देशक ने बताया कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू प्रमाण पत्र प्राप्त फिल्म बावळती को कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2022 में अनुदान राशि से वंचित कर दिया था। फिल्म निर्माता राजेन्द्र सिंह शेखावत ने लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुसार बनी राजस्थानी फिल्म बावळती को शीघ्र ही अनुदान राशि जारी करवाएं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बावळती जैसी राजस्थानी उपन्यास पर बनी फिल्म को अनुदान नहीं मिलने पर आश्चर्य व्यक्त किया। इस मौके पर अशोक गहलोत सरकार में अनुदान कमेटी के सदस्य रहे के सी मालू भी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050769

