धीरजपुरा में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग:दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू, पास खड़ी फसल बची
धीरजपुरा में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग:दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू, पास खड़ी फसल बची
रींगस : रींगस के धीरजपुरा गांव में सोमवार को एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से हुई इस आगजनी की सूचना मिलते ही रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। नगर पालिका के अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी और फायरमैन मूलचंद गढ़वाल ने तरुण कुमार की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की। जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, ट्रांसफार्मर जल रहा था।
दमकल की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। ट्रांसफार्मर के पास खेत में कटी हुई फसल और आसपास के खेतों में खड़ी पकी फसल थी। समय पर आग बुझा ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से बिजली निगम को आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट पाया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038929


