[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : झुंझुनूं एकेडमी के 23 विद्यार्थियों का जेईई मेन्स में उत्कृष्ट परिणाम,अतुल शर्मा 99.74 पर्सेन्टाईल के साथ जिला टॉपर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : झुंझुनूं एकेडमी के 23 विद्यार्थियों का जेईई मेन्स में उत्कृष्ट परिणाम,अतुल शर्मा 99.74 पर्सेन्टाईल के साथ जिला टॉपर

झुंझुनूं एकेडमी के 23 विद्यार्थियों का जेईई मेन्स में उत्कृष्ट परिणाम,अतुल शर्मा 99.74 पर्सेन्टाईल के साथ जिला टॉपर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : अपने सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणामों के लिए विख्यात जीवेम एज्यूकेशन की शैक्षिक इकाई झुंझुनूं एकेडमी के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स-2023 परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देकर एक बार फिर से शेखावाटी में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। जानकारी देते हुए स्कूल प्राचार्य डाॅ. रविशंकर शर्मा ने बताया कि 7 फरवरी को घोषित जेईई मेन्स-2023 के परीक्षा परिणामों में झुंझुनूं एकेडमी के 23 होनहार विद्यार्थियों ने शानदार पर्सेन्टाईल के साथ-साथ जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। डाॅ. शर्मा ने बताया कि झुंझुनूं के अतुल शर्मा ने जेईई मेन्स में 99.74 पर्सेन्टाईल अर्जित कर न केवल स्कूल का बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त कनक ने 95.42 पर्सेन्टाईल, प्रातिची तुलस्यान से 95.36 पर्सेन्टाईल, यतुल ने 94.82 पर्सेन्टाईल, एवं अशोक कुमार स्वामी ने 92.22 पर्सेन्टाईल अर्जित कर अपने स्कूल एवं माता-पिता का नाम रोशन किया है।

इसके साथ धैर्य कुमार, नीरज कुमार, विनीत, सागर पिलानिया, शुभम, हितेंद्र सिंह, भानू, मोनित, मयंक फगेड़िया, राहुल कुमार, मनीष, विक्की यादव, अंशु, एवं वरुण साहू आदि ने भी इस परीक्षा में शानदार पर्सेन्टाईल अर्जित किये है। इस अवसर पर जीवेम समूह के चेयरमैन डाॅ. दिलीप मोदी, मैनेजिग डायरेक्टर नीरजा मोदी, जीवेम् डायरेक्टर आशुतोष मोदी, आकाश मोदी, जाॅली एंजल्स डायरेक्टर रानू मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, श्यामसुन्दर शर्मा, उप प्राचार्या सरोज सिंह, हेडमिस्ट्रेस उमा शर्मा एवं कमलेश कुलहरि सहित जीवेम समूह के सभी स्कूल पदाधिकारियों एवं स्टाफ मैम्बर्स ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet