श्री गोपाल गौशाला समिति बड़वासी की नवीन कार्यकारिणी का गठन
कमलेश कुमावत बने अध्यक्ष, मासिक समीक्षा हेतु संरक्षण कमेटी भी गठित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
बड़वासी : ग्राम बड़वासी स्थित श्री गोपाल गौशाला समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कुल 11 सदस्यों वाली इस नई कार्यकारिणी में कमलेश कुमावत को अध्यक्ष, मुकेश सीगड़ को सचिव एवं प्रदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इनके अतिरिक्त संजीव दूत, होशियार सिंह बोयल, नवीन शर्मा, नरेंद्र सिंह निर्वाण, कपिल, संदीप शर्मा, प्रीतम सिंह शेखावत एवं सुभाष सीगड़ को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
अध्यक्ष कमलेश कुमावत ने बताया कि गौशाला संचालन को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने हेतु एक अलग गौशाला संरक्षण कमेटी का भी गठन किया गया है। इस कमेटी के सदस्य गौशाला की गतिविधियों की मासिक समीक्षा करेंगे। इस समिति में सुरेन्द्र सैनी कलवानिया, योगेश सोनी, बिरजू सिंह शेखावत, कन्हैयालाल वाल्मीकि, गिरीश मिश्रा, पवन शर्मा एवं नाहरमल मीणा को शामिल किया गया है। समिति के गठन के साथ ही सभी सदस्यों ने गौसेवा को समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया और गांव के समस्त नागरिकों से सहयोग की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2127354


