[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उद्यान विभाग कार्यालय भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उद्यान विभाग कार्यालय भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास संपन्न

उद्यान विभाग कार्यालय भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : कृषि परिसर में उप निदेशक उद्यान कार्यालय के नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह सोमवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र भाम्बू रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने की।

मुख्य अतिथि राजेंद्र भाम्बू ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झुंझुनूं जिले को यह सौगात प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इस भवन के निर्माण से जिले के किसानों को खेती और बागवानी से संबंधित योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। वहीं, जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने कहा कि इस कार्य से विभाग की विभिन्न योजनाएं अधिक से अधिक किसानों तक सुगमता से पहुंचाई जा सकेंगी, जिससे जिले के कृषक समुदाय को व्यापक लाभ होगा।

उप निदेशक उद्यान डॉ. विजयपाल कस्वा ने जानकारी दी कि यह दो मंजिला भवन 85.20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा। भूतल पर 6 कमरे, महिला व पुरुष शौचालय सहित सुविधाएं होंगी, जबकि ऊपरी तल पर एक कृषक प्रशिक्षण हॉल, पैंट्री कक्ष और शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इस भवन का निर्माण कार्य कृषि विपणन बोर्ड, सीकर द्वारा किया जाएगा और इसे 5 से 7 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण पूरा होने के बाद यह भवन उद्यान विभाग, झुंझुनूं के संचालन और किसानों की सेवा के लिए समर्पित होगा।

कार्यक्रम में केवीके आबुसर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. दयानन्द, पशुपालन विभाग के सयुंक्त निदेशक डॉ. सुरेश सुरा, कृषि विपणन बोर्ड सीकर के श्यामलाल भास्कर,कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ राजेन्द्र लाम्बा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पुनियां, समाजसेवी कृष्ण कुमार गावडिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी (उद्यान) अरविन्द फगेडिया ने किया एवं समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin