[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस:कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल-श्यामा प्रसाद को किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस:कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल-श्यामा प्रसाद को किया याद

श्रीमाधोपुर में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस:कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल-श्यामा प्रसाद को किया याद

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस आज रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष हरिनारायण महंत ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। शहर मंडल अध्यक्ष नटवर पारीक ने पार्टी के संस्थापकों को याद किया। उन्होंने कहा कि संस्थापकों ने देशभक्ति के बीज बोकर करोड़ों राष्ट्रभक्तों का वटवृक्ष तैयार किया है।

नगर पालिका अध्यक्ष हरिनारायण महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा विकसित और श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए निरंतर काम कर रही है। कार्यक्रम संयोजक महेश कुमार शर्मा के अनुसार इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष ओंकार सिंह राठौड़, विष्णु मिश्रा, केसरी नंदन, ओम प्रकाश सैनी, जुगल चौधरी, सतीश कुमावत, कृष्ण कुमार सेठी, बनवारी सैनी, छाजू लाल बिजारणिया, रौनक सैनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22