[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कॉलेज के लिए निकली युवती लापता:2 दिन पहले घर से निकली थी; मार्केट गई नाबालिग भी मिसिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कॉलेज के लिए निकली युवती लापता:2 दिन पहले घर से निकली थी; मार्केट गई नाबालिग भी मिसिंग

सीकर में कॉलेज के लिए निकली युवती लापता:2 दिन पहले घर से निकली थी; मार्केट गई नाबालिग भी मिसिंग

सीकर : सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 22 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कॉलेज जाने के लिए निकली थी

युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे के करीब उनकी 22 साल की बेटी घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की। लेकिन बेटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया।

एक और नाबालिग लापता

इसी तरह जिले में एक 17 साल की नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला भी सामने आया है। परिवार ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 5 अप्रैल को बेटी घर से मार्केट जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी है। बेटी के डॉक्यूमेंट भी घर पर नहीं है ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77