[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर जयंती परशैक्षणिक और साहित्यिक प्रतियोगिताएं:निबंध, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 10 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

अंबेडकर जयंती परशैक्षणिक और साहित्यिक प्रतियोगिताएं:निबंध, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 10 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन

अंबेडकर जयंती परशैक्षणिक और साहित्यिक प्रतियोगिताएं:निबंध, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 10 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन

नीमकाथाना : नीमकाथाना स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव कल्याण संस्थान में बाबा साहेब की जयंती पर आयोजन होने जा रहा है। संस्थान में शैक्षणिक और साहित्यिक प्रतियोगिताएं होंगी। इनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाबा साहेब के विचारों से परिचित कराना है। प्रतियोगिताएं तीन स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इनमें प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से 12) और कॉलेज स्तर शामिल हैं। प्रतिभागी 10 अप्रैल 2025 को सुबह 9 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इस दौरान तीन प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन और भाषण शामिल हैं। निबंध लेखन के लिए अलग-अलग स्तर पर विषय तय किए गए हैं। प्राथमिक स्तर पर बाबा साहेब का जीवन परिचय, माध्यमिक स्तर पर उनका सामाजिक विकास में योगदान और कॉलेज स्तर पर लोकतांत्रिक विचारों का समाज में योगदान विषय रखे गए हैं।

भाषण प्रतियोगिता में भी तीनों स्तर के लिए अलग विषय हैं। प्राथमिक स्तर पर डॉ. अंबेडकर का व्यक्तित्व, माध्यमिक स्तर पर महिला उद्धार एवं दलित उत्थान में उनकी भूमिका और कॉलेज स्तर पर उनके विचारों की वर्तमान प्रासंगिकता पर बोलना होगा।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बाबा साहेब की जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष रामजीलाल वर्मा, उपाध्यक्ष जुगल किशोर और महासचिव हरफूल मरोड़िया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77