[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में मुख्यमंत्री युवा एवं रोजगार उत्सव:387 कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र और वेलकम किट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में मुख्यमंत्री युवा एवं रोजगार उत्सव:387 कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र और वेलकम किट

झुंझुनूं में मुख्यमंत्री युवा एवं रोजगार उत्सव:387 कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र और वेलकम किट

झुंझुनूं : राजस्थान स्थापना दिवस के पांचवें दिन जिले में मुख्यमंत्री युवा एवं रोजगार उत्सव के तहत जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में चयनित 387 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, वेलकम किट एवं बधाई संदेश वितरित किए गए। यह कार्यक्रम सूचना केंद्र सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर रामावतार मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

इस समारोह में जिले के विभिन्न विभागों में चयनित कर्मचारियों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर 38 एनएचएम नर्सिंग ऑफिसर, 3 कनिष्ठ सहायक, 6 अध्यापक (लेवल 2), 6 कनिष्ठ लेखाकार, 193 एएनएम, 105 फार्मासिस्ट, 12 सहायक आचार्य, 12 लेडी सुपरवाइजर, 6 सुपरवाइजर और 1 कांस्टेबल सहित कुल 387 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. छोटेलाल गुर्जर, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक पवन पूनिया, पी आर ओ हिमांशु सिंह सहित कई जिलास्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का संदेश एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि सभी नव नियुक्त कर्मचारियों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में संबोधित किया। उन्होंने कर्मचारियों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त कार्मिक अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से पालन करें ताकि प्रदेश की प्रशासनिक एवं सेवा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin