[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:पुलिस और एजीटीएफ ने की कार्रवाई, देशी पिस्टल बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:पुलिस और एजीटीएफ ने की कार्रवाई, देशी पिस्टल बरामद

पिलानी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:पुलिस और एजीटीएफ ने की कार्रवाई, देशी पिस्टल बरामद

पिलानी : पिलानी पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) झुंझुनू ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिलानी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज नायक उर्फ घुण्डी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए हैं।

थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के अनुसार, सूरज नायक पिलानी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। विभिन्न थानों में इसके खिलाफ कई गम्भीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पिलानी में कोई बड़ी वारदात करने की योजना बना रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हथियार समेत उसके घर से पकड़ लिया। जांच में पता चला कि यह हथियार पथाना निवासी मनोज उर्फ कालु गुर्जर ने उपलब्ध करवाया था।

सूरज नायक का आपराधिक इतिहास गंभीर है। वह पहले भी कस्बे में उतम किराना स्टोर और हीरालाल चेयरमैन के घर पर फिरौती के लिए फायरिंग कर चुका है। करीब एक महीने पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ था।

गिरफ्तारी में पिलानी थाने और एजीटीएफ की संयुक्त टीम शामिल थी। इस टीम में थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के अलावा दोनों विभागों के कई जवान मौजूद थे। एजीटीएफ कैम्प चिड़ावा के कॉन्स्टेबल पंकज शर्मा ने बदमाश सूरज उर्फ घुण्डी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22