[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटे की गिरफ्तारी के सदमे में पिता की मौत:बेटे ने जेल से आकर दी मुखाग्नि; मारपीट के मामले में किया था गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटे की गिरफ्तारी के सदमे में पिता की मौत:बेटे ने जेल से आकर दी मुखाग्नि; मारपीट के मामले में किया था गिरफ्तार

बेटे की गिरफ्तारी के सदमे में पिता की मौत:बेटे ने जेल से आकर दी मुखाग्नि; मारपीट के मामले में किया था गिरफ्तार

झुंझुनूं : झुंझुनूं सदर थाना इलाके के शीशियां गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां बेटे की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही सदमे से पिता की मौत हो गई। मृतक गोवर्धन के बेटे पवन कुमार को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। पिता के निधन के बाद कोर्ट से उसे दो घंटे की जमानत दी गई, जिससे वह अंतिम संस्कार में शामिल हो सका। गुरुवार देर शाम शीशियां गांव में पुलिस जाब्ते के बीच पवन कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

मृतक गोवर्धन
मृतक गोवर्धन

यह था मामला

घटना 26 नवंबर की रात हुई मारपीट से जुड़ी है। झुंझुनूं के बाकरा रोड स्थित वार्ड 18 में आधी रात को लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बदमाशों ने मकान का गेट तोड़ दिया, युवक के साथ मारपीट की और महिलाओं से बदतमीजी की। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज गुरुवार को सामने आया था।

पीड़ित नसीम के अनुसार, उसके बेटे हाशम का पिकअप ड्राइवर के रूप में काम करने वाले अजय राजपूत से पैसों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने फोन पर गाली-गलौज की और देर रात करीब 10:30 बजे दो पिकअप में 20-30 लोग लाठी और सरियों के साथ उनके घर आ धमके। इनमें अजय राजपूत, पवन राजपूत, सोनू राजपूत, राजू राजपूत समेत अन्य लोग शामिल थे। बदमाशों ने गेट और दरवाजे तोड़कर हाशम पर हमला किया, जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया

परिवार ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर बाकरा रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाने के एसआई ओमप्रकाश भांभू के अनुसार, अजय राजपूत पुत्र कृष्ण राजपूत, पवन राजपूत और सोहनलाल सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया है।

बेटे की गिरफ्तारी के बाद पिता को लगा सदमा

इस मारपीट के मामले में पुलिस ने पवन कुमार को भी दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। बेटे की गिरफ्तारी से गोवर्धन को गहरा सदमा लगा, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ घंटों बाद ही उनकी मौत हो गई।

जेल से मिली दो घंटे की जमानत, बेटे ने दी मुखाग्नि

पिता के निधन के बाद पवन कुमार को कोर्ट से दो घंटे की जमानत दी गई, ताकि वह अंतिम संस्कार में शामिल हो सके। गुरुवार देर शाम पुलिस जाब्ते के बीच पवन कुमार ने गांव शीशियां में अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77