[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हनुमानगढ़ : लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार, डॉक्टर से मांगी थी एक करोड़ की फिरौती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

हनुमानगढ़ : लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार, डॉक्टर से मांगी थी एक करोड़ की फिरौती

हनुमानगढ़ के डॉक्टर पारस जैन को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देकर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के बहुचर्चित मामले में टाउन पुलिस ने 2 देशी पिस्तौल और 14 कारतूस सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिक को भी निरुद्ध किया है।

हनुमानगढ़ : हनुमानगढ़ सीओ सिटी रमेश माचरा ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि हनुमानगढ़ के डॉक्टर पारस जैन ने पुलिस थाना टाउन पर एक मुकदमा दर्ज कराया कि 26 जनवरी को एक लड़के ने फोन किया, जो खुदको रितिक बॉक्सर बता रहा था। उसने पैसों की डिमांड की और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।  मुकदमा दर्ज करने के बाद इन्वेस्टिगेशन शुरू किया गया।

रितिक बॉक्सर पहले से हनुमानगढ़ के व्यापारी इंद्र हिसारिया के प्रतिष्ठान पर फायरिंग मामले में फरार है,उसकी तलाश जारी है। इंद्र हिसारिया पर ही 2 साल पहले फिरौती के लिए धमकी देने के मामले में रितिक बॉक्सर को 5 साल की सजा हुई थी, जिसके बाद वह जमानत पर फरार हो गया था। सीओ सिटी के अनुसार रितिक बॉक्सर विदेश ना भाग सके और हाईकोर्ट से उसकी जमानत रद्द करवाने की कार्रवाई में भी पुलिस जुटी है।

पकड़े गए 3 लड़कों के मोबाइल से मिले डॉ पारस जैन के घर और हॉस्पिटल के फोटो-वीडियो
रितिक बॉक्सर के फॉलोअर्स और सोशल मीडिया पर उसको फॉलो करने वालों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऐसे लोगों की जानकारी जुटाई गई। डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम, साइबर एक्सपर्ट के साथ एसएचओ टाउन थाना के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टेक्निकल मदद से 3 आरोपियों को गुरुवार को टीम ने राउंडअप किया था। जिनमें से दो लड़के रहमान उर्फ बबलू और चंदन शिकारा बालिग हैं , जिन्हें पूछताछ के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीसरा नाबालिग है, जिसे निरुद्ध किया गया है उसका नाम डिस्क्लोज नहीं किया जा रहा। इन तीनों के मोबाइल से डॉक्टर पारस जैन के घर और हॉस्पिटल के फोटोग्राफ्स और वीडियो मिले हैं।

रैकी कर फायरिंग के बाद 10-10 रुपए देने का रितिक बॉक्सर ने दिया था लालच
पुलिस पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि जयपुर में ‘जी क्लब’ पर फायरिंग की घटना से पहले इनमें से दो लड़के जयपुर भी जाकर आए थे और मोबाइल में ऐप के जरिए यह रितिक बॉक्सर के भी संपर्क में हैं। उसने इन लड़कों को यह कहा था कि  मैं आपको टारगेट दूंगा, रेकी कर लो फिर 10-10 लाख रुपए फायरिंग करने के बाद में दूंगा। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों लड़कों को धर दबोचा।

लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देकर फिरौती में नाबालिग बच्चों का भी इस्तेमाल
लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देकर 1 करोड़ रुपए की फिरौती की डिमांड के इस मामले से भी यह उजागर हुआ है कि नाबालिग बच्चों को भी क्राइम के दलदल में धकेला जा रहा है। पैसा और पावर का नशा बच्चों को लगाकर ये क्रिमिनल इन्हें टूल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। इन आरोपियों को भी लॉरेंस गैंग के रितिक बॉक्सर ने 10-10 लाख रुपए का लालच दिया था। पुलिस  दोनों का रिमांड लेकर इनके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ करेगी। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इनको हथियार रितिक बॉक्सर ने दिए या बीच में और भी कोई कड़ी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22