[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा की ईद पर सौगात-ए-मोदी:32 लाख मुस्लिमों को स्पेशल किट बांटना शुरू, इसमें कपड़े और खाने-पीने का सामान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा की ईद पर सौगात-ए-मोदी:32 लाख मुस्लिमों को स्पेशल किट बांटना शुरू, इसमें कपड़े और खाने-पीने का सामान

भाजपा की ईद पर सौगात-ए-मोदी:32 लाख मुस्लिमों को स्पेशल किट बांटना शुरू, इसमें कपड़े और खाने-पीने का सामान

नई दिल्ली : भाजपा ने मंगलवार को सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की। इसके तहत देशभर में 32 लाख वंचित मुसलमानों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जा रही है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस अभियान की जिम्मेदारी संभाली है।

मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता देश की 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक ये किट पहुंचाएगी। इसके लिए हर मस्जिद से 100 लोगों को मदद पहुंचाने का टारगेट रखा गया है।

सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े और खाने पीने का सामान है। इसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, दाल, चावल, सेवई, सरसों तेल, चीनी, कपड़े, मेवा, खजूर शामिल हैं। प्रत्येक किट की कीमत ₹500-₹600 के करीब बताई गई है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर त्योहार के जश्न और हर किसी की खुशी में शामिल होते हैं। हम हर त्योहार को रंगों से भरपूर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आज हम सौगात-ए-मोदी किट बांट रहे हैं क्योंकि यह रमजान का महीना है। सभी की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए।

'सौगात-ए-मोदी' किट में खाने-पीने का सामान और कपड़े हैं।
‘सौगात-ए-मोदी’ किट में खाने-पीने का सामान और कपड़े हैं।

बीजेपी नेता बोले- सौगात-ए-मोदी अच्छी पहल

  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा- रमजान के पवित्र महीने और ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर, नौरुज के मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।
  • अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने कहा- ये अभियान भाजपा के मुस्लिम समुदाय के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए है। इसके जरिए भाजपा और एनडीए के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • बीजेपी नेता और दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह एक और बहुत अच्छी पहल है। आपने देखा होगा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, हमने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी बिना किसी भेदभाव के साथ अपने साथ लिया है, जो हमारा मूल मंत्र है – सबका साथ, सबका विकास। उसे ये दर्शाता है।
  • भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- नरेंद्र मोदी का विकास एजेंडा कभी भी वोटों के लिए सौदा नहीं रहा है। पिछले 11 सालों में उन्होंने समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम किया है।
  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ में विश्वास करते हैं। इसी सोच के साथ केंद्र सरकार और बिहार सरकार विकास की दिशा में काम कर रही है।

विपक्ष ने पूछा- यह राजनीति या हृदय परिवर्तन

  • निर्दलीय सांसद पप्पू यादव: यह राजनीति है या हृदय परिवर्तन? यह कैसा प्रेम है? ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे और वे संविधान को स्वीकार करें। उन्हें नफरत की राजनीति से दूर रहना चाहिए।
  • कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन: बिहार में चुनाव है, वे ‘सौगात’ किट नहीं दे रहे हैं, बल्कि इसके जरिए वोट मांग रहे हैं। अगर उन्हें बिहार में ‘सौगात’ देने की इच्छा थी, तो उन्हें बिहार से पलायन रोकने के लिए नौकरियां देनी चाहिए थीं।
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव: भाजपा और उसके लोगों को हर त्योहार मनाना चाहिए। समाजवादियों का हमेशा से मानना ​​रहा है कि सभी त्योहार मनाए जाने चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म के हों। यह खुशी की बात है कि भाजपा अब बड़े पैमाने पर त्योहार मना रही है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो एक वोट के लिए कुछ भी कर सकती है।
  • सांसद कीर्ति आजाद– क्या आपने मगरमच्छ का चेहरा देखा है? ऐसा लगता है कि जानवर मुस्कुरा रहा है, लेकिन जब आप उसके पास जाते हैं, तो वह आपको निगल जाएगा। यही स्थिति भाजपा के साथ भी है। दुनिया उनके कारनामों के बारे में जानती है, लेकिन उनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है। यह आज का सबसे बड़ा मजाक है।
  • कांग्रेस सांसद इमरान मसूद- अगर प्रधानमंत्री मोदी के ये विचार हैं, तो मैं उनका स्वागत करता हूं, लेकिन देश में करीब 25 करोड़ मुसलमान हैं और 95% मुसलमान गरीब हैं। पीएम को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। मुसलमानों के लिए शिक्षा, रोजगार सुनिश्चित करना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77