[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के बीहड़ के पास ट्रक से टकराई कार:ड्राइवर गंभीर रूप से हुआ घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के बीहड़ के पास ट्रक से टकराई कार:ड्राइवर गंभीर रूप से हुआ घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

झुंझुनूं के बीहड़ के पास ट्रक से टकराई कार:ड्राइवर गंभीर रूप से हुआ घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के बीहड़ इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। एक कार बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सदर थाना इंचार्ज नारायण सिंह ने बताया कि हादसा बीहड़ क्षेत्र में हुआ था, जहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को झुंझुनूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बीडीके अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान महेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो श्रीमाधोपुर के अरणिया गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि वह कोर्ट के किसी काम से चिड़ावा गया हुआ था और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। फिलहाल उसका इलाज चौमूं के बराला अस्पताल में चल रहा है।

इस सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बीहड़ क्षेत्र में सड़क की स्थिति में सुधार किया जाए और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin