[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के गोठड़ा पीएचसी में मरीज परेशान:मुख्य द्वार का चैनल गेट हुआ ऊंचा, कई नलों में पानी की आपूर्ति नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के गोठड़ा पीएचसी में मरीज परेशान:मुख्य द्वार का चैनल गेट हुआ ऊंचा, कई नलों में पानी की आपूर्ति नहीं

खेतड़ी के गोठड़ा पीएचसी में मरीज परेशान:मुख्य द्वार का चैनल गेट हुआ ऊंचा, कई नलों में पानी की आपूर्ति नहीं

खेतड़ीनगर : खेतड़ी के गोठड़ा में शहीद धर्मपाल सैनी स्मारक स्थल के पास स्थित नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार किया जाएगा हैं। शनिवार को पीएचसी भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ जायजा लिया। 1.43 करोड़ रुपए की लागत से बने इस केंद्र का उद्घाटन 22 फरवरी को किया गया था।

पीएचसी प्रभारी डॉ. रूपेश सैनी के अनुसार, मुख्य द्वार पर लगा चैनल गेट फर्श से काफी ऊंचा है। इससे मरीजों को ठोकर लग रही है। कई नलों में पानी की आपूर्ति नहीं है। पानी की टंकी पर ढक्कन नहीं होने से उसमें लार्वा पैदा हो गए हैं। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

भवन में और भी कई खामियां हैं। छत पर खुले बिजली के तार से बड़े हादसे की आशंका है। टूटी पानी की टंकी को ठेकेदार ने सिर्फ टेप लगाकर जोड़ दिया है। इन समस्याओं की सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों और एनआरएचएम को दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

ठेकेदार धर्मेंद्र का कहना है कि सभी काम उच्च अधिकारियों के निर्देश पर किया गया है। पानी की टंकी का आकार भी अधिकारियों द्वारा निर्धारित किया गया था। उन्होंने टूटी टंकी की मरम्मत का आश्वासन दिया है। निरीक्षण के दौरान आरआरटी प्रभारी डॉ. महेंद्र सैनी, डॉ. रूपेश सैनी, अनिल कुमार, रितू और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin