[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली बिल बकाया पर नगरपालिका को झटका:2 करोड़ से ज्यादा बकाया न चुकाने पर हाईमास्ट लाइट के कनेक्शन कटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिजली बिल बकाया पर नगरपालिका को झटका:2 करोड़ से ज्यादा बकाया न चुकाने पर हाईमास्ट लाइट के कनेक्शन कटे

बिजली बिल बकाया पर नगरपालिका को झटका:2 करोड़ से ज्यादा बकाया न चुकाने पर हाईमास्ट लाइट के कनेक्शन कटे

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका पर बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। बकाया बिल की वसूली के लिए विभाग ने नगरपालिका की हाईमास्ट लाइटों के कनेक्शन काट दिए हैं। बिजली विभाग के जेईएन अरुण बड़सीवाल ने बताया कि नगरपालिका पर कुल 2 करोड़ 8 लाख 45 हजार रुपए बकाया हैं। इसमें दो सीवरेज प्लांट के 18.10 लाख, 15 हाईमास्ट लाइटों के 31.78 लाख और स्ट्रीट लाइट के 1 करोड़ 58 लाख 57 हजार रुपए शामिल हैं।

एईएन आजादसिंह के नेतृत्व में टीम क्षेत्रवार बकाया वसूली में जुटी है। विभाग ने पहले नगरपालिका को नोटिस भी जारी किया था। ईओ से कई बार वार्ता भी की गई। लेकिन बकाया राशि जमा नहीं कराई गई। स्ट्रीट लाइट का बिल अप्रैल 2022 से बकाया चल रहा है। अब जल्द ही शहर के गली-मोहल्लों और बाजार की स्ट्रीट लाइटें भी बंद हो सकती हैं। इसके साथ ही सीवरेज प्लांट की मशीनें भी रुक सकती हैं। बकाया राशि जमा नहीं होने तक विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin