[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियासर घड़सौतान में ड्राइवर नहीं रोकते बस:ग्रामीणों ने डिपो प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, चेतावनी- जल्द समाधान नहीं तो करेंगे आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

हरियासर घड़सौतान में ड्राइवर नहीं रोकते बस:ग्रामीणों ने डिपो प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, चेतावनी- जल्द समाधान नहीं तो करेंगे आंदोलन

हरियासर घड़सौतान में ड्राइवर नहीं रोकते बस:ग्रामीणों ने डिपो प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, चेतावनी- जल्द समाधान नहीं तो करेंगे आंदोलन

सरदारशहर : सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव हरियासर घड़सौतान में रोडवेज और लोक परिवहन बसों के न रुकने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने रोडवेज बस डिपो संचालक को ज्ञापन सौंपा है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से बस स्टैंड पर सरकारी और लोक परिवहन की बसें नहीं रुक रही हैं। इससे गांव के विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्ग नागरिकों को यात्रा में काफी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने इस मुद्दे को पहले भी कई बार मुख्य प्रबंधक के सामने उठाया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे हरियासर घड़सौतान बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे जयपुर से गंगानगर तक का यातायात प्रभावित होगा और सभी वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में धर्मवीर शर्मा, तिलोक सिंह, हेमंत शर्मा, मेघराज शर्मा और छोटू सिंह शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet