[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की शेष गतिविधियां दो दिवस में संपादित करें – सीएमएचओ डॉ गुर्जर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की शेष गतिविधियां दो दिवस में संपादित करें – सीएमएचओ डॉ गुर्जर

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में बोले सीएमएचओ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को लेकर समीक्षा बैठक सोमवार को सीएमएचओ सभागार में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत अब तक की गई तथा आगामी दिनों में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की बिंदूवार मूल्यांकन किया गया। बैठक में सभी बीसीएमओ को निर्देश देते हुए सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने कहा कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान स्वास्थ्य विभाग के सबसे प्रमुख अभियान में शामिल है, अभियान को लेकर नियमित रूप से राज्य स्तर से समीक्षा की जा रही है, इसलिए सभी बीसीएमओ अपने अधीनस्थ चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेवारी तय कर निर्धारित समय में अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों का संपादन करवाएं। बैठक में सीएमएचओ ने आगामी दो दिवस में ग्राम व ब्लॉक स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन कर राज्य- जिला स्तर पर सम्मानित किये जाने के लिए नाम प्रस्तावित करने, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच व ग्राम विकास अधिकारियों को गतिविधियों में शामिल करने, वीएचएसएनसी स्तर पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की जानकारी देने व टीबी मुक्त संबंधित शपथ दिलवाने, अपने क्षेत्र के विधायक, जिला परिषद् सदस्य, सरपंच को निक्षय मित्र के लिए तैयार कर अधिक से अधिक टीबी रोगियों को पोषण किट का वितरण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विजयसिंह ने अवगत करवाया कि नवलगढ़ जिला अस्पताल में टूनॉट साईड पर जांच कम हो रही है झुंझुनूं ग्रामीण में टीबी रोगियों के खाता अपडेट नहीं है, जिस पर सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने दो दिन में सुधार करने के निर्देश दिए। खेतड़ी- चिडावा ब्लॉक के बकाया टीबी रोगियों की आभा आइडी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डीपीसी डॉ. महेश कड़वासरा, आनंद चौधरी, मोहन चाहर सहित समस्त बीसीएमओ, एनटीईपी स्टॉफ मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22