[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोल बॉल के तीन खिलाड़ियों का हुआ प्री इंडिया कैम्प में चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रोल बॉल के तीन खिलाड़ियों का हुआ प्री इंडिया कैम्प में चयन

खिलाड़ी के लिए खेल में तनाव के नहीं होते मायने – जिला कलेक्टर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : खेल के जरिये खिलाड़ी में अनुशा अनुशासन व नेतृत्व सरीखे गुणों का विकास होता है। खिलाड़ी को खेल प्रतियोगिताओं के दौरान किसी भी प्रकार के तनाव को नहीं रखकर श्रेष्ठतम खेल प्रदर्शन करना चाहिए। रोल बॉल खेल के फर्स्ट जूनियर वर्ल्ड कप के लिए प्री इंडिया कैम्प के लिए चयनित हुए प्रिंस मावलिया, आयुष गोरा व सपना सियाक को प्रोत्साहित करते हुए कहीं। जिला खेल अधिकारी प्रकाशराम गोदारा ने बताया कि रोल बॉल खेल में जिले के काफी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है।

सीकर जिला रोल बॉल संघ के संयुक्त सचिव व प्रशिक्षक नविराज सिंह शेखावत ने बताया कि भारतीय रोल बॉल महासंघ के तत्वावधान में प्री इंडिया कैम्प का आयोजन कोयम्बटूर में 20 से 25 मार्च 2025 तक किया जाएगा। जिला संघ के अध्यक्ष डॉ. बलवंत सिंह चिराना ने बताया कि इंडिया कैम्प के बाद अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ी 14 से 22 अप्रैल 2025 तक नैराबी (केन्या) में आयोजित फर्स्ट जूनियर रोल बॉल बालक व बालिका वर्ल्ड कप चैम्पियनशिप भारत का प्रतिनिधतत्व करेंगें। इस मौके पर ओरियन्टल मार्शल आर्ट एण्ड स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबन्ध निदेशक अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विजयंत सिंह पंवार मौजूद रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22