[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

65 लाख रूपये से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक कंटेनर सहित दो गिरफ्तार 


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

65 लाख रूपये से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक कंटेनर सहित दो गिरफ्तार 

65 लाख रूपये से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक कंटेनर सहित दो गिरफ्तार 

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस ने बताया कि महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार एंव महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर के आदेशानुसार नशा खोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिये अवैध शराब एंव मादक पदार्थों के प्रकरणों में वांछितो भगौड़ा को गिरफ्तारी हेतु एंव अवैध शराब एंव मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के मध्यनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ दिनेश कुमार आरपीएस व वृताधिकारी वृत बीदासर प्रहलादराय आरपीएस के सुपरविजन में गीता रानी उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना छापर के नेतृत्व में धर्मवीरसिंह, गोपालप्रसाद, सुल्तानसिंह, अजीतपाल,1049 जरिये वाहन जीप सरकारी चालक रामगोपाल 680 ने रविवार को दौराने नाकाबन्दी मेघा हाईवे रणधीसर चौकी के सामने रतनगढ की तरफ से आ रहे एक ट्रक कन्टेनर नम्बर आरजे 06 जीबी 6235 को रूकवाकर चैक किया गया तो विभिन्न ब्रांडो की अग्रेंजी शराब के 516 कार्टून अंग्रेजी शराब (6192 बोतल अंग्रेजी शराब) अलग अलग ब्राण्ड एंव 118 कार्टुन अग्रेजी शराब (5664 पव्वे अंग्रेजी शराब) के मिले। जिसकी कीमत करीब 65 लाख रूपये है अवैध अंग्रेजी शराब मय ट्रक कंटेनर को जब्त कर ट्रक चालक मुल्जिम बन्नेसिंह पुत्र ओमप्रकाश जाति धाणक उम्र 25 साल निवासी ईन्दासर पुलिस थाना राजगढ जिला चूरू व खलाशी मुल्जिम सुरेन्द्र कुमार पुत्र भोलाराम जाति धाणक उम्र 23 साल निवासी बैरासर पुलिस थाना राजगढ जिला चूरू को गिरफ्तार किया जाकर फर्द जब्ती पर धारा 19/54, 19/54 (क) राजस्थान आबकारी अधि. में पुलिस थाना छापर पर मुकदमा दर्ज किया जाकर अनुसंधान गीता रानी उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना छापर द्वारा शुरू हुआ। मुकदमा में अग्रिम अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही मे डीएसटी चूरू इंचार्ज अमरसिह पु.नि. मय टीम चूरू व थाना हाजा के कानिस्टेबल अजीतपाल की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में गीता रानी, धर्मवीरसिंह, गोपालप्रसाद, सुल्तानसिंह, अजीतपाल रामनिवास, प्रताप सिंह, राम गोपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22