[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में होली-धुलंडी पर ड्रोन से निगरानी होगी:बाइक-गाड़ियों के अलावा पुलिस पैदल गश्त भी करेगी, 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में होली-धुलंडी पर ड्रोन से निगरानी होगी:बाइक-गाड़ियों के अलावा पुलिस पैदल गश्त भी करेगी, 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

सीकर में होली-धुलंडी पर ड्रोन से निगरानी होगी:बाइक-गाड़ियों के अलावा पुलिस पैदल गश्त भी करेगी, 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

सीकर : कल 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को धुलंडी का पर्व है। दोनों पर्वों को देखते हुए सीकर पुलिस पूरी तरह से एक्टिव है। दोनों पर्व पर सीकर में करीब 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इतना ही नहीं इस बार बाइक और गाड़ियों के अलावा पुलिस आपको पैदल गश्त करते हुए नजर आएगी। सीकर शहर में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।

600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

सीकर जिला पुलिस अधीक्षक डीआईजी भुवन भूषण यादव ने बताया कि होली के पर्व पर पुलिस थानों के जाब्ते के अलावा पूरे जिले में 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। कंट्रोल रूम 24×7 एक्टिव रहेगा। सीकर कोतवाली पुलिस और उद्योग नगर थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह अपने इलाके में ड्रोन कैमरा से निगरानी करवाए।

बाइकों पर भी गश्त करेंगे

सीकर शहर में पुलिस की 10 बाइक टीम और 2 गाड़ी टीम गश्त करेगी। इसके अतिरिक्त कई थाना इलाकों में एक हेड कॉन्स्टेबल के साथ तीन कॉन्स्टेबल एक टीम के रूप में पैदल गश्त करेंगे। इसके साथ ही सीकर शहर सहित जिले में जो आबादी क्षेत्र और ट्रैफिक पॉइंट है वहां भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin