[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा का शुभारंभ किशोरपुरा गांव के आम चौक में ब्लाक अध्यक्ष सुमेर सिंह के नेतृत्व में यात्रा शुरू की गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा का शुभारंभ किशोरपुरा गांव के आम चौक में ब्लाक अध्यक्ष सुमेर सिंह के नेतृत्व में यात्रा शुरू की गई

हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा का शुभारंभ किशोरपुरा गांव के आम चौक में ब्लाक अध्यक्ष सुमेर सिंह के नेतृत्व में यात्रा शुरू की गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा का शुभारंभ किशोरपुरा गांव के आम चौक में मन्दिर में दर्शन कर ब्लाक अध्यक्ष सुमेर सिंह के नेतृत्व में यात्रा शुरू की गई। गांव के ग्रामीणों एवं महिलाओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और हाथ से हाथ जोड़ों अभियान में पुरा सहयोग देने का वादा किया इसके बाद यात्रा पदमपुरा के सभी मौहल्ले में सम्पर्क कर घर घर जाकर यात्रा के बारे में बताया गया और गांव में जगह जगह चाय पानी की व्यवस्था की गई। पदमपुरा होते हुए कयामसर गांव में यात्रा ने प्रवेश कर हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के लिए जनता को जागरूक किया और युवा एवं महिलाओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। कयामसर गांव में नुक्कड़ सभा हुई।

जिसमें कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुमेर सिंह, किशोरपुरा सरपंच दीपेश मीणा, पूर्व सरपंच प्रताप सिंह झाझडिया, गोवला सरपंच रामनिवास, केहरापुरा कलां सरपंच रामकरण झाझडिया, केहरापुरा कलां सोसायटी अध्यक्ष सुरेंद्र झाझडिया, सारी सरपंच उम्मेद सिंह बराला, कांग्रेस सेवादल ब्लाॅक अध्यक्ष सुनील महला, महेंद्र सिंह डारा, दयाकिशन डारा, विक्रम डारा, युवा कांग्रेस नेता कुलदीप झाझडिया, कुलदीप ओला, संजीव जानू, राजेंद्र झाझडिया, सरपंच जंगशेर फौजी, ओमप्रकाश पायल, अमित पायल चिडासन, राकेश झाझडिया, पंकज झाझडिया, उप सरपंच सुमित मेघवाल, संजय किशोरपुरा, जयपाल सिंह झाझडिया, उम्मेद सिंह झाझडिया सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण एवं महिला मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet