[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी:बस में बैठने के बाद महिला को पता चला, पुलिस CCTV के जरिए तलाश में जुटी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी:बस में बैठने के बाद महिला को पता चला, पुलिस CCTV के जरिए तलाश में जुटी

सीकर में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी:बस में बैठने के बाद महिला को पता चला, पुलिस CCTV के जरिए तलाश में जुटी

सीकर के उद्योग नगर इलाके में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने का मामला सामने आया है। बस में बैठने के बाद महिला को इसका पता चला। अब महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

बस में बैठने के दौरान पता चला

सीकर निवासी महिला सुनीता ने बताया कि 8 मार्च को वह अपने बेटे के साथ पैदल चलते हुए हाउसिंग बोर्ड बाईपास तक पहुंची। जहां से वह ऑटो में बैठकर पिपराली चौराहे पर उतरे। जहां करीब 8 से 10 मिनट तक उन्होंने बस का इंतजार किया। दोपहर करीब 3:15 बजे जब बस आई तो सुनीता अपने बेटे के साथ बस में चढ़ गई। बस में बैठने के बाद जैसे ही बस नला का बालाजी के पास पहुंची तो पता चला कि गले से सोने की चेन गायब है। सोने की चेन करीब 3 तोले की थी। अब पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Preview & Share

News Extract Output Preview
Ready