[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में हेल्थ कैंप में सेवा देने वालों का सम्मान:रोटरी क्लब और आरएसडब्ल्यूएम ने किया चिकित्सा टीमों को सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में हेल्थ कैंप में सेवा देने वालों का सम्मान:रोटरी क्लब और आरएसडब्ल्यूएम ने किया चिकित्सा टीमों को सम्मानित

रींगस में हेल्थ कैंप में सेवा देने वालों का सम्मान:रोटरी क्लब और आरएसडब्ल्यूएम ने किया चिकित्सा टीमों को सम्मानित

रींगस : रींगस में खाटूश्यामजी सड़क मार्ग स्थित रूकमणि गार्डन के पास रोटरी क्लब और आरएसडब्ल्यूएम द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता आरएसडब्ल्यूएम के बिजनेस हेड एमके योगी ने की।

एमके योगी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने बताया कि बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। महिला क्लब की सदस्यों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के बाईपास पर शिविर लगाकर पदयात्रियों को जूस, लस्सी और फल वितरित किए। साथ ही थके हुए यात्रियों की मालिश और दवाई लगाने का कार्य भी किया।

स्काउट टीम को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
स्काउट टीम को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए ताखर हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम, जेएनयू हॉस्पिटल टीम और वैद्य पीएस राजपूत को सम्मानित किया गया। यह सम्मान रोटरी क्लब के पूर्व सह प्रांतपाल डॉ. अजय सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।

शिविर में रोटरी अध्यक्ष रघुनाथ जाट, एसबीआई से झाबर गांधी बिजारनियां, डॉ. बलबीर सिंह ताखर समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने सेवाएं दीं। सीसीए शिक्षण संस्थान के स्काउट प्रभारी झाबर निठारवाल और स्काउट्स ने भी शिविर में योगदान दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22