[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में ट्रांसफार्मर चोरी का आतंक:सिंघाना में एक रात में चार ट्रांसफार्मर चोरी, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

खेतड़ी में ट्रांसफार्मर चोरी का आतंक:सिंघाना में एक रात में चार ट्रांसफार्मर चोरी, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

खेतड़ी में ट्रांसफार्मर चोरी का आतंक:सिंघाना में एक रात में चार ट्रांसफार्मर चोरी, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में ठोठवाल गांव से एक ही रात में चार ट्रांसफॉर्मर चोरी हो गए।

डिस्कॉम के एईएन कृष्ण कुमार ने बताया कि चोर रामप्रसाद बोहरा के घर के पास लगे सिंगल फेज ट्रांसफार्मर को चुरा ले गए। चोरों ने ट्रांसफॉर्मर से पीतल के उपकरण और तेल निकाल लिया। खाली खोखा मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

डिस्कॉम के अनुसार चोरी किए गए ट्रांसफॉर्मर की कीमत लगभग दो लाख रुपए है। डिस्कॉम कार्यालय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन चोरियों से डिस्कॉम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गांवों में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

थानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि एईएन कृष्ण कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22