[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Forbes List: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, गौतम अडाणी को पीछे छोड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
बिजनेसराज्य

Forbes List: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, गौतम अडाणी को पीछे छोड़ा

Forbes List: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं।

Forbes List: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। 84.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ उन्होंने गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया है। इस संबंध में फोर्ब्स रियल-टाइम ने अरबपतियों की की लिस्ट जारी की है।

फोर्ब्स के रियल टाइम ट्रैकर के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 164 मिलियन अमरीकी डॉलर हुई है, जबकि गौतम अडानी की संपत्ति में 4.62 प्रतिशत की गिरावट आई है। गौतम अडाणी की संपत्ति 84.1 बिलियन अमरीकी डॉलर आंकी गई।

लिस्ट में 10वें नंबर पर आए गौतम अडाणी

दुनिया के शीर्ष तीन अरबपतियों में शुमार अडानी रैंकिंग में मुकेश अंबानी से ठीक नीचे 10वें नंबर पर आ गए हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट काबिज हैं। लुई वुइटन के संस्थापक और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने दिसंबर 2022 में एलन मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने थे।

हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के बाद जारी हुई सूची

अमेरिकी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग की ओर से जारी एक रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद ये लिस्ट जारी हुई है। हिंडनबर्ग की ओर से धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अडाणी ग्रुप के शेयर्स में गिरावट आई थी जिससे गौतम अडाणी की निजी संपत्ति को नुकसान हुआ था। बता दें कि लिस्ट में उतार-चढ़ाव होता रहता है। अगर अडानी की कंपनी के शेयर्स में बढ़त होती है तो उम्मीद है कि उनकी निजी संपत्ति में भी इजाफा होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet