ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलें:किसानों को मुआवजे की मांग, विधायक पितराम सिंह काला ने किया दौरा
ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलें:किसानों को मुआवजे की मांग, विधायक पितराम सिंह काला ने किया दौरा
पिलानी : राजस्थान के पिलानी विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लीखवा, बनगोठड़ी खुर्द, बनगोठड़ी कलां, सुजड़ोला, सरदारपुरा, छापड़ा और आसपास के गांव-ढाणियां शामिल हैं। क्षेत्रीय विधायक पितराम सिंह काला ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद काजला, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पूनिया समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
विधायक काला ने किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा। साथ ही सरकार से उचित मुआवजे की मांग की जाएगी। विधायक ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का जल्द आकलन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। किसी भी किसान को इस संकट में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2045768

