[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थप्पड़ का बदला; चाकू से गोद-गोदकर मार डाला:वीडियो बनाकर बोला- मौत को गले लगाते हुए मजा आ गया ? तू मां-बाप को गाली दे रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

थप्पड़ का बदला; चाकू से गोद-गोदकर मार डाला:वीडियो बनाकर बोला- मौत को गले लगाते हुए मजा आ गया ? तू मां-बाप को गाली दे रहा था

थप्पड़ का बदला; चाकू से गोद-गोदकर मार डाला:वीडियो बनाकर बोला- मौत को गले लगाते हुए मजा आ गया ? तू मां-बाप को गाली दे रहा था

रामगंज मंडी : थप्पड़ का बदला लेने के लिए एक बदमाश ने 27 साल के युवक विशाल योगी की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाले अमित राठौर ने इस मर्डर के बाद एक वीडियो भी बनाया। जिसमें कहा…

और विशाल योगी, आ गया मजा? मौत को गले लगाते हुए। हाँ, मैं अमित राठौर। दिवाली के दिन तूने मुझे चांटा मारा था ना? मैं वो सहन कर गया था, लेकिन तू बार-बार मेरे मां-बाप को गाली दे रहा था। अभी लास्ट टाइम, चार दिन पहले तूने फिर गाली दी थी। उसका बदला मैंने आज लिया है।

घटना कोटा के रामगंजमंडी में 5 मार्च बुधवार रात 10 बजे की है। अमित राठौर ने खैराबाद रोड स्थित चारभुजा मंदिर के पास विशाल योगी की हत्या कर दी। इधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार सुबह दरा घाटी से आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है।

विशाल जोगी की चाकू से गोद गोदकर हत्या कर दी गई।
विशाल जोगी की चाकू से गोद गोदकर हत्या कर दी गई।

आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर मर्डर की ली जिम्मेदारी

सीआई मनोज सीकरवार ने बताया कि मृतक की पहचान विशाल जोगी (27) के रूप में हुई है। जो चंद्रपुर चेचट का रहने वाला था। विशाल माइनिग में डंपर चलाने का काम करता है। विशाल के शरीर और गले पर चाकू के कई वार के निशान थे। शव को रामगंज मंडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया था। वहीं हत्या के बाद आरोपी अमित राठौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर हत्या करने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शव को रामगंज मंडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
शव को रामगंज मंडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

गर्भवती पत्नी को लेने जा रहा था ससुराल

विशाल जोगी के चाचा गोविंद योगी ने बताया कि विशाल की शादी दो साल पहले खैराबाद में हुई थी। उसकी पत्नी 8 महीने की गर्भवती है। घटना के दिन वह अपनी पत्नी के अस्पताल चेकअप कराने के लिए ससुराल लेने जा रहा था। जिसका ससुराल पहुंचने से पहले ही मर्डर कर दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62