[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शराब पार्टी में आपसी कहासुनी पर दोस्त की हत्या:लोहे के सरिये से सिर पर मारा, अजीतगढ़ पुलिस ने आरोपी को पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शराब पार्टी में आपसी कहासुनी पर दोस्त की हत्या:लोहे के सरिये से सिर पर मारा, अजीतगढ़ पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

शराब पार्टी में आपसी कहासुनी पर दोस्त की हत्या:लोहे के सरिये से सिर पर मारा, अजीतगढ़ पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

अजीतगढ़ : अजीतगढ़ पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब पार्टी के दौरान आपसी कहासुनी में साथी की ही हत्या कर दी थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी उमेश गुप्ता ने बताया कि घटना 5 मार्च 2025 को दिवराला स्थित एक मुर्गी फार्म पर हुई। पीड़िता कांता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि युवराज सिंह और उसका देवर सुरेश कुमार दोनों दोस्त थे। 5 मार्च को दोनों शराब पार्टी कर रहे थे।

इस दौरान दोनों के बीच आपसी कहासुनी हो गई और गाली गलौज तक बात पहुंच गई। इस दौरान आरोपी युवराज सिंह उर्फ मन्नी (24) निवासी दिवराला ने सुरेश के सिर पर लोहे के सरिये से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जयपुर रेंज के आईजी अजयपाल लाम्बा और सीकर एसपी भुवन भूषण यादव के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा और सीओ अजीतगढ़ उमेश गुप्ता की निगरानी में थानाधिकारी मुकेश कुमार की टीम ने आरोपी को 6 मार्च को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया और वृत्ताधिकारी उमेश गुप्ता के नेतृत्व में जांच जारी है। डीएसपी गुप्ता ने बताया कि मृतक अविवाहित है और 1 साल पहले मृतक के बड़े भाई की भी एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22